फ़ॉलोअर

bal kavita लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
bal kavita लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 5 नवंबर 2011

प्यारी तितली;


                    
रंग बिरंगी ,नीली -पीली


चंचल ,चपल -थिरकती तितली ;
                   
फूल के ऊपर छतरी बनकर


नाच रही है प्यारी तितली ;
butterfly  picture-4                   butterfly  picture-8
टिंकू, मिंकू , पिंकी -चिंकी


 सबको लगती प्यारी तितली;

ललचाकर है पास बुलाती


पास बुलाकर खुद उड़ जाती
                   
बच्चों की है हँसी उड़ाती


फिर भी जग से न्यारी तितली ;
butterfly  picture-7                 butterfly  picture-11
रंग बिरंगी ,नीली-पीली


चंचल चपल ,थिरकती तितली .


                                             शिखा  कौशिक   
[सभी  चित्र गूगल से साभार ]

गुरुवार, 18 अगस्त 2011

''बिटिया रानी ''


''बिटिया  रानी  ''
Beautiful Little Girl Stock Photo
दादा जी कहते हैं मुझको ' राजदुलारी '  ,
दादी  कहती - मेरी पोती ' सबसे प्यारी' ,
पापा ' प्रिंसेस' कहते मुझको गोद उठाकर,
मम्मी कहती ' ब्यूटी क्वीन' गले लगाकर,
कहें 'लाडली' चूम के माथा नाना-नानी ,
मामा-मौसी कहते हैं ' परियों की रानी' ,
सारे घर में चहक-चहक  चिड़िया बन घूमूं  ,
पाकर सबका स्नेह  ख़ुशी से मैं  हूँ  झूमूं  .
                                     शिखा कौशिक 
[सभी फोटो गूगल से साभार ]

सोमवार, 15 अगस्त 2011

बड़ी कीमती आजादी है!



आया फिर से आजादी का दिन ये प्यारा ,
चहुँ दिशा में गूँज रहा ''जयहिंद' का नारा .

हाथ तिरंगा लेकर गली-गली में घूमें ,
जश्न मनाएं आओ मिलकर हम सब झूमें .

आज शहीदों  को झुक कर  हम नमन करेंगे 
याद शहादत करके आँखें नम कर लेंगे .

प्रण इतना हमको करना है अब ये हँसकर;
प्राण न्यौछावर कर देंगे हम 'भारत माँ' पर .

छोड़ आपसी द्वेष सभी को गले लगा लो ;
बड़ी कीमती आजादी है इसे संभालो .

                                          शिखा कौशिक 



बुधवार, 20 जुलाई 2011

पापा हमको ''डॉगी '' ला दो

 पापा हमको ''डॉगी  '' ला दो 
हम डॉगी संग खेलेंगे ;
उसको पुचकारेंगे जी भर 
कभी गोद में ले लेंगे .


पूंछ हिलाएगा जब आकर 
उसको हम सहलायेंगे ;                                                    
मिटटी में गन्दा होगा जब 
उसको हम नहलायेंगे .
पापा हमको ...

बन्दर जब आयेंगे छत पर 
डॉगी से भगवाएंगे   ;
उश ..उश ..कर कूद कूद कर 
उसको जोश दिलाएंगे 
पापा हमको .....

उसको बाँहों में भर लेंगे 
जब स्कूल से आयेंगे ;                                                           
हाथ मिलाना सिखलाएंगे 
योगा भी करवाएंगे .
पापा हमको .....

                    शिखा कौशिक 


शुक्रवार, 15 जुलाई 2011

सत्य वचन की महिमा

सत्य वचन की महिमा 

प्यारे बच्चों मानो मेरी कभी झूठ न तुम बोलो,
मुहं अपना तुम जब भी खोलो सच्ची बातें ही बोलो.


एक झूठ अगर तुम बोले झूठे तुम कहलाओगे,
फंसकर  झूठ के जल में कभी निकल न पाओगे.


[sabhi photo google se sabhar.]

इसीलिए कहती हूँ तुमसे जब भी अपना मुहं खोलो,
बिना डरे ही अपने मुख से सत्य वचन ही तुम बोलो.
                           शालिनी कौशिक 

गुरुवार, 14 जुलाई 2011

हम बच्चे हैं प्यारे-प्यारे



फूलों जैसे कोमल मन के
तितली जैसे चंचल हैं ,
हम बच्चे हैं प्यारे-प्यारे
सदा ह्रदय से निर्मल हैं .

होंठों पर मुस्कान सजाये
उछल-कूद हम करते हैं ,
अपनी मीठी बोली से
सबका मन हर लेते हैं .

पापा के हम राज दुलारे
माँ की आँख के तारे हैं ,
हमको ही तो सच करने
अब उनके सपने सारे हैं

शिखा कौशिक

सोमवार, 6 जून 2011

छुट्टी आई छुट्टी आई



                                                                           ''गूगल से साभार ''
छुट्टी आई छुट्टी आई 
नाना के घर जायेंगे ;
मामा और मौसी के संग 
मिलकर धूम मचाएंगे   .

मामा से साईकिल सीखेंगे ,
मौसी संग कैरम खेलेंगे ,
नानी के संग काम करेंगे
चकले पर पूरी बेलेंगे .
नाना-नानी मम्मी -मौसी 
के संग मिलकर खायेंगे .
छुट्टी  आई .........

नाना का हम हाथ पकड़कर 
फिर बाजार को जायेंगे ,
गुब्बारे और टॉफी चौकलेट 
लेकर घर को आयेंगे ,
टॉफी हम देंगे मौसी को 
मामा से   गुब्बारे फुलवायेंगे.
छुट्टी  आई छुट्टी आई ..

                                      शिखा कौशिक 


गुरुवार, 26 मई 2011

सुपर सोनिक युग की नानी


सुपर सोनिक युग की नानी 


हमारी नानी का जवाब नहीं है ;
उन जैसा दुनिया में कोई और नहीं है ;
सुबह उठकर वे मॉर्निग वॉक पर हैं जाती ;
फिर एक घंटा एक्सरसाइज में बिताती ,
पूजा करती,नाश्ता बनाती ;
स्कूटी पर बैठाकर हमें घुमाकर लाती ,
चौकलेट-टॉफी जितने चाहो हमको हैं दिलवाती ,
सुपर सोनिक युग की नानी दिन में करती चैट ;
आई.पी.एल. के मैच देखकर कहती ''हाउ'स दैट ''
नानी के संग रहकर हमको आता है आनंद ,
इतनी मीठी-इतनी प्यारी जैसे ''कलाकंद''.
                                           शिखा कौशिक 

शनिवार, 21 मई 2011

गुडिया -गुड्डा


गुडिया -गुड्डा 
गुडिया रानी पायल पहने 
पायल करती हैं छन छन
उसके हाथों की चूड़ी भी 
बजती देखों हैं खन-खन .

गुड्डे राजा लेकर डमरू   
बजा रहे हैं डम डम डम
सेहरा सिर पर चमक रहा है 
चम् चम् चम् चम् चम् चम् .

गुडिया-गुड्डे की जोड़ी है 
सुन्दरतम सुन्दरतम 
आओ बन कर इनके साथी 
धूम मचा कर खेलें हम .
                                      शिखा कौशिक 


गुरुवार, 19 मई 2011

एक चिड़िया

एक चिड़िया 

फुदक-फुदक कर डोल रही है 
मेरी बगिया में एक चिड़िया .

कितना मीठा बोल रही है ;
मेरी बगिया में एक चिड़िया .

फव्वारे में नहा रही है ;
मेरी बगिया में एक चिड़िया .

सबका मन बहला रही है ,
मेरी बगिया में एक चिड़िया .

                           शिखा कौशिक