फ़ॉलोअर

सोमवार, 5 मार्च 2012

'विश्व पुस्तक मेला''-एक छोटी सी झांकी



3 मार्च २०१२ को मैं अपने पिता जी के साथ दिल्ली ''विश्व पुस्तक मेला'' भ्रमण पर गयी थी .वहीँ मैंने कुछ फोटोस  मोबाइल से लिए  हैं .यदि आप यहाँ नहीं जा  पायें  हैं तो एक  छोटी  सी झांकी  का  आनंद तो ले ही सकते हैं -

११ number   के पैवेलियन का प्रवेशद्वार 
हिंदी के सभी चर्चित प्रकाशकों की  स्टॉल इसी में थी 


मेरे पिता जी ''नक्षत्र''के पैवेलियन में 
इसमें ज्योतिष की पुस्तकों के अतिरिक्त  ज्योतिष सम्बंधित सामान की स्टॉल  भी थी 



गीता प्रेस की स्टॉल 
इसके विषय में सभी का विचार था कि
इस पर हमेशा  भीड़ रहती  है क्योकि इस प्रकाशन में बहुमूल्य  पुस्तकें कम कीमत पर उपलब्ध है 

एक प्रकाशन ने माता सरस्वती जी की यह 
प्रतिमा स्टॉल पर लगाई जो अनायास ही सबका ध्यान आकर्षित कर रही थी 

भारत सरकार की विधि साहित्य की इस  स्टॉल का भी हमने अवलोकन किया .

वाणी प्रकाशन की स्टॉल बहुत   आकर्षक लगी  .
नेशनल बुक  ट्रस्ट की स्टॉल भी दर्शकों के लिए पलकें बिछाए थी .
दर्शकों की सूचनार्थ इस तरह के सूचना-पट्टिकाएं  भी लगाई  गयी  थी 
यह राजकमल प्रकाशन की सूचना पट्टिका है .
किताबघर  प्रकाशन की स्टॉल में भी भ्रमण किया हमने .

ये महाशय ! बने बच्चों की पहली पसंद तो मैंने भी 
इन्हें रोककर ले लिया  इनका एक फोटो . 

यही  भेंट हुई DDnews  के SR .CORRESPONDENT  
श्री गिरीश निशाना जी से [दायें]
यहाँ भी अन्ना के आन्दोलन से जुड़ने का 
आह्वान   करती   एक   स्टॉल   लगाई   गयी   थी   
युवा वर्ग के लिए यह मुख्य आकर्षण का केंद्र  रही  .
मेरे द्वारा ली गयी कुछ पुस्तकें .

आशा है पुस्तक मेले रुपी अर्णव की एक बूँद रुपी यह झलक आपको भायी होगी .कैसी लगी आपको यह प्रस्तुति जरूर बताएं !
होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ 

शिखा कौशिक 
























मंगलवार, 28 फ़रवरी 2012

SWEET SWEET GIRL ..... YOU CAN DO SO !




Sweet Little Girl with Roses.
[from free photos.biz]



SWEET SWEET GIRL ..COME TO ME 
BEAUTIFUL ANGEL JUST TELL ME 
WHERE DO YOU WANT TO GO ?
AND WHY  DO WANT TO GO ?


SHE SAID...SHE SAID....SHE  SAID 
I WISH TO GO SCHOOL
LIKE MY BROTHER
I WANT TO LEARN SKILLS
BREAK CONSERVATIVE PILLAR 
ALL RIGHT....YOU CAN DO SO !
WHERE DO ........


SHE SAID....SHE SAID......SHE SAID
I WISH FREEDOM JUST LIKE A BOY
I WANT TO FLY IN OPEN SKY 
ALL RIGHT ...YOU CAN DO SO !
WHERE .......................


                                         SHIKHA KAUSHIK 

शनिवार, 18 फ़रवरी 2012

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें !


महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें 



Shiva Wallpaper

मेरे मन बनकर तू डमरू 
करता जा डम-डम-डम 
तेरी डम -डम में गूंजेंगी 
मेरे भोले की बम-बम 
मेरे मन बनकर तू ......


मेरा भोला सब भक्तों  के 
है सारे  कष्ट  मिटाता  
वो भक्तों की रक्षा  हित  
है कालकूट  पी  जाता 
मेरी  जिह्वा  करती चल  तू 
शिव महिमा   का ही वर्णन  
मेरे मन ..........................


मेरा भोला कितना  भोला 
नागों  का हार  पहनता   
वो  जटाजूट  में अपने 
गंगा  को  धारण  करता
मैं कण -कण  में करती हूँ 
शिव-शंकर का ही दर्शन .
मेरे बन ................


सावन में कांवड़ लेकर  जो    
गंगाजल लेने जाते 
लाकर शिवलिंग  पर उसको      
श्रृद्धा  सहित चढाते 
हर इच्छा पूरी होती 
पावन हो जाता जीवन .
मेरे मन बनकर.....


द्वादश ज्योतिर्लिंगों  में शिव
-शक्ति ज्योत समाई ;
इनके दर्शन से भक्तों ने 
भय से मुक्ति पाई ;
गौरी-शंकर के चरणों में 
तन -मन-धन सब अर्पण 
मेरे मन बनकर .....


                                  शिखा कौशिक 
                        [विख्यात ]












सोमवार, 23 जनवरी 2012

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभ कामनाएं !


गणतंत्र दिवस की  हार्दिक शुभ कामनाएं !
 Indian Flag photo
न बाहर घूमने जाना है ;
न वीडियो गेम चलाना   है ;
हमने मन में ठाना है ;
इस जिद को मनवाना है ;
हमको भी गणतंत्र दिवस पर 
छत पर झंडा फहराना है !
*****************************
तीन रंग का मोहक झंडा
जिसके बीच में चक्र बना ;
श्वेत  -हरा और केसरिया का
संयोजन है बड़ा भला ,
इसको सतत सलामी देकर
अपना फर्ज निभाना है ,
सबको अब अधिकार मिला है
इसका आनंद  उठाना  है  
हमको भी गणतंत्र दिवस पर 
छत पर झंडा फहराना है .
*******************************
                                                        शिखा कौशिक


मंगलवार, 17 जनवरी 2012

तितली पहेली -विजेता रुनझुन


तितली पहेली -विजेता रुनझुन


मैंने ये  पहेली पूछी  थी  आप  सभी से पर केवल एक सही जवाब मिल  पाया .वो  हैं हमारी  नन्ही परी "रुनझुन"ka .पहेली  थी  -
   ''फूल के ऊपर मंडराती है 
    सब के मन को ये भाती है
    ज्यों ही इसे पकड़ना चाहो 
  क्षण भर में ही उड़ जाती है ''
                    सही जवाब था   -तितली .रुनझुन ko विजेता  बनने पर हार्दिक शुभकामनायें -
विजेता
रुनझुन 
                                      
                                
                                                           शिखा कौशिक  
                             [nanhe farishton ke liye ....]

गुरुवार, 29 दिसंबर 2011

एक गिलहरी ..नाम था लहरी



[गूगल से साभार ]






एक गिलहरी ..नाम था लहरी 
चली घूमने मेले में .


संग सहेली ...करें ठिठोली 
धूम मचाती मस्ती में .


माँ ने रोका .....उसको टोका 
कहाँ चली  तुम सर्दी में ?


सुनकर लहरी ...थोडा ठहरी  
फिर वह बोली ..जल्दी में 


टोपी-मफलर और स्वेटर 
कौन पड़े  झमेले में ?


ये कह माँ से ...निकली घर से 
पहुंची फिर वह मेले में .


मेला घूमा ...झूला-झूला 
लिए खिलौने थैले में .


फिर घर पहुंची ...जोर से छीकी 
घुस गयी जाकर बिस्तर में .


माँ ने सिर पर हाथ फिराया 
काढ़ा उसको गर्म पिलाया 
खो गयी फिर वह सपनों में .


सारी सर्दी दूर थी भागी  
लहरी ने फिर माफ़ी मांगी 
फिर वह उछली ..घर भर में .


एक गिलहरी ...नाम था लहरी .


                              सभी नन्हें फरिश्तों को नव वर्ष २०१२ की हार्दिक शुभकामनायें !
                                               शिखा कौशिक 



रविवार, 11 दिसंबर 2011

अब बताओ इस पहेली का जवाब


अरे !ये क्या  एक  भी  जवाब  नहीं  .कोई  बात  नहीं मैं  ही  बता  देती  हूँ  .ये तीनों  भारत  की शान  हैं  -
1-पंडित  जवाहर  लाल  नेहरु  
2-डॉक्टर  ए.पी .जे.अब्दुल कलाम 
३-श्री  वीरेंद्र सहवाग [वीरू ]
                           पर अब बताओ इस पहेली का जवाब -
   ''फूल के ऊपर मंडराती है 
    सब के मन को ये भाती है
    ज्यों ही इसे पकड़ना चाहो 
  क्षण भर में ही उड़ जाती है ''
              जल्दी से बताओ ..............
                                                           शिखा कौशिक