फ़ॉलोअर

republic day poem लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
republic day poem लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 23 जनवरी 2012

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभ कामनाएं !


गणतंत्र दिवस की  हार्दिक शुभ कामनाएं !
 Indian Flag photo
न बाहर घूमने जाना है ;
न वीडियो गेम चलाना   है ;
हमने मन में ठाना है ;
इस जिद को मनवाना है ;
हमको भी गणतंत्र दिवस पर 
छत पर झंडा फहराना है !
*****************************
तीन रंग का मोहक झंडा
जिसके बीच में चक्र बना ;
श्वेत  -हरा और केसरिया का
संयोजन है बड़ा भला ,
इसको सतत सलामी देकर
अपना फर्ज निभाना है ,
सबको अब अधिकार मिला है
इसका आनंद  उठाना  है  
हमको भी गणतंत्र दिवस पर 
छत पर झंडा फहराना है .
*******************************
                                                        शिखा कौशिक