फ़ॉलोअर

सोमवार, 11 अप्रैल 2011

प्रॉमिस

प्रॉमिस
पिंकी -चिंकी -टिंकू 
पार्क खेलने जाते ,
टॉफी-चॉकलेट के रैपर  
वहां फेंक कर आते ,
पार्क गन्दा हो जाता था 
फिर भी न शरमाते .

एक दिन पिंकी की मम्मी भी 
उनके साथ गयी थी ,
उन्होंने उनकी ये आदत 
जल्दी नोट करी थी .

कसकर   फिर तीनों को 
अच्छी डांट लगाई,
रखो साफ सफाई 
यही बात समझाई .

तीनों ने प्रॉमिस की उनसे 
रखेंगें हम ध्यान   ,
जिससे होता हो प्रदूषण 
नहीं करेंगे काम .
   

शनिवार, 19 मार्च 2011

शेरू की होली पर अनोखी सजा

शेरू की होली पर अनोखी सजा !
गुल्लू बन्दर उड़ा रहा है,
गगन में पीला लाल गुलाल,
चुन्नी बिल्ली ले पिचकारी
मचा रही है बड़ा धमाल !

गुल्लू और चुन्नी  ने देखों
दो गुब्बारे दिए उछाल,
नीचे आते आते कर गए
शेरू शेर को पीला लाल!

खुद को पीला लाल देखकर
शेरू को गुस्सा था आया ,
गुल्लू चुन्नी डर कर भागे
पर शेरू उन्हें पकड़ ही लाया .

बोला शेरू फिर गुर्राकर
तुम दोनों को सजा मिलेगी ,
मेरी गुफा में चलना होगा
वहीँ सजा ये पता चलेगी !

दोनों डरते डरते पीछे
शेरू के फिर साथ चल दिए ,
गुफा के अन्दर जब वे पहुंचे
वे दोनों हैरान रह गए !

गुफा में सारे पशु पक्षी मिल
होली खूब मानते थे ,
बीच बीच में  गुझिया   
खाकर खूब आनंद मानते थे !

शेरू ने फिर से धमकाकर
उन दोनों को सजा सुनायी
खेलो गुफा के अन्दर होली
उनको मीठी गुझिया खिलवाई!

''आप सभी को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाये '
                          शिखा कौशिक

शनिवार, 5 मार्च 2011

neta ji ki shadi


नेता जी की शादी है
जनता का बैंड  बजेगा ,
नोटों की माला से दुल्हन
का roop   सजेगा ,

मंडप के स्थान पर
मंच पे होंगें फेरे ,

फिर तारों की छाँव में
उनका भाषण होगा .
[हमाले नेता जी की  छादी में जलूल-जलूल आना ----जनता ]
                                                                                         शिखा कौशिक http://netajikyakahyehain.blogspot.com/

गुरुवार, 3 मार्च 2011

meet me

Do you know me ?



I am your friend .can you search me ?
I am very active just like you .

I just want to play with you .
I want to go.......
 Please come with me..........

गुरुवार, 24 फ़रवरी 2011

.चुनमुन गिलहरी

एक गिलहरी प्यारी-प्यारी
नाम है उसका चुनमुन
सुबह सुबह उठ  जाती  है वो
फुदकती    फिरती वन वन 
*********************
एक रोज वो फुदक रही थी
देखा उसने बाज
थर थर कांपी  जोर से  
हालत हुई ख़राब
******************
फिर भी उसने जोर से
सबको दी आवाज  
यहाँ नहीं आना कोई
पेड़ पे बैठा बाज
********************
तभी एक बन्दर आया
जोर से पेड़ हिलाया
पेड़ के हिलते ही
बाज बहुत घबराया
********************
बाज वहां से भाग लिया
तो बन्दर भी मुस्काया
चुनमुन ने ली साँस चैन की
बड़ा मजा था आया.
***************

रविवार, 20 फ़रवरी 2011

अनोखी जिद

न बाहर घूमने जाना है ;
न वीडियो गेम चलाना   है ;
हमने मन में ठाना है ;
इस जिद को मनवाना है ;
हमको भी अपनी छत पर
झंडा अब फहराना है !
*****************************
तीन रंग का मोहक झंडा
जिसके बीच में चक्र बना ;
श्वेत  -हरा और केसरिया का
संयोजन है बड़ा भला ,
इसको सतत सलामी देकर
अपना फर्ज निभाना है ,
सबको अब अधिकार मिला है
छत पर झंडा फहराना है .
*******************************
                                                        शिखा कौशिक


शनिवार, 5 फ़रवरी 2011

      प्यारी तितली
रंग बिरंगी ,नीली -पीली
चंचल ,चपल -थिरकती तितली ;
फूल के ऊपर छतरी बनकर
नाच रही है प्यारी तितली ;
टिंकू, मिंकू , पिंकी -चिंकी
 सबको लगती प्यारी तितली;
ललचाकर है पास बुलाती
पास बुलाकर खुद उड़ जाती
बच्चों की है हँसी उड़ाती
फिर भी जग से न्यारी तितली ;
रंग बिरंगी ,नीली-पीली
चंचल चपल ,थिरकती तितली .