फ़ॉलोअर

shikha kaushik लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
shikha kaushik लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 26 अप्रैल 2011

पूंछ वाला छोरा


पूंछ   वाला   छोरा   
                              हम सभी अपने घर में पलने वाले जीव चाहे वह कुत्ता हो ,चिड़िया हो अथवा बिल्ली -सबसे स्नेह करते हैं .हमारा डॉगी है ''जोंटी '' है .उसी पर आधरित है यह गीत .मै उसे ''पूंछ वाला छोरा ''भी कहती हूँ .आप भी गीत का आनंद लीजिये -

ऊपर से नीचे से जब भी बुलाया 
पूंछ वाला छोरा देखो दौड़ा दौड़ा आया .

पूंछ वाले छोरे की आँखे कजरारी 
पूंछ वाला छोरा चलता चाल बड़ी प्यारी 
पूंछ वाला छोरा देखो सबके मन को भाया.
पूंछ वाला छोरा देखो दौड़ा दौड़ा आया .

पूंछ वाले छोरे की बातें  निराली 
पूंछ वाला छोरा करता घर की रखवाली 
पूंछ वाले छोरे ने बन्दर भगाया 
पूंछ वाला छोरा देखो दौड़ा दौड़ा आया .

                                                  शिखा कौशिक 

शनिवार, 5 मार्च 2011

neta ji ki shadi


नेता जी की शादी है
जनता का बैंड  बजेगा ,
नोटों की माला से दुल्हन
का roop   सजेगा ,

मंडप के स्थान पर
मंच पे होंगें फेरे ,

फिर तारों की छाँव में
उनका भाषण होगा .
[हमाले नेता जी की  छादी में जलूल-जलूल आना ----जनता ]
                                                                                         शिखा कौशिक http://netajikyakahyehain.blogspot.com/