फ़ॉलोअर

bal kavita लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
bal kavita लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 2 जुलाई 2011

नहीं टालते बात बड़ों की

नहीं टालते बात बड़ों की



बारिश के दिन शुरू हुए थे

टर्र टर्र टर्रराता था ;

टिंकू मेढक उछल-उछल कर

अपने पर इतराता था .

उसकी मम्मी उसे रोकती

उनपर वो चिल्लाता था ;

मम्मी की इस रोक-टोक पर

उसको गुस्सा आता था ,

मम्मी कहती गीली मिटटी

कहीं फिसल न तुम जाना !

टिंकू कहता बड़ा अकड़कर

क्या मुझको बुद्धू माना ?

लेकिन एक दिन खेल-खेल में

टिंकू गिरा फिसलकर था ;

चोट लगी और दर्द हुआ

तब रोया खूब फफक कर था ,

मम्मी ने फिर गोद बिठाकर

प्यार से सिर को सहलाया ;

नहीं टालते बात बड़ो की

बड़े लाड़ से समझाया ,

टिंकू ने फिर कान पकड़कर

मम्मी से ये बात कही

आज समझ में आया मुझको

गलत था मैं और आप सही .

शिखा कौशिक

http://shikhakaushik.blogspot.com


मंगलवार, 21 जून 2011

टॉमी -जॉनी


टॉमी -जॉनी 
दो चूहे थे टॉमी-जॉनी 
हर पल करते थे शैतानी;
कभी किसी के कपडे काटें 
कभी वो रोटी लेकर भागें ;
एक दिन आ गयी बिल्ली रानी 
दोनों को हो गयी परेशानी ;
कैसे इससे जान बचाएं ?
कैसे फिर से धूम मचाएं ?
इतने में आ गया गृह स्वामी ;
भागी देख के बिल्ली रानी ,
चूहों ने फिर मन में ठानी 
नहीं करेंगे अब मनमानी ;
गृह स्वामी ने हमें बचाया 
हमको है अहसान चुकाना 
कपडा-कागज न काटेंगे 
रोटी लेकर न भागेंगे ;
अनुशासन से यहाँ रहेंगे 
अच्छा हमको सभी कहेंगे .
                          शिखा कौशिक 

सोमवार, 11 अप्रैल 2011

प्रॉमिस

प्रॉमिस
पिंकी -चिंकी -टिंकू 
पार्क खेलने जाते ,
टॉफी-चॉकलेट के रैपर  
वहां फेंक कर आते ,
पार्क गन्दा हो जाता था 
फिर भी न शरमाते .

एक दिन पिंकी की मम्मी भी 
उनके साथ गयी थी ,
उन्होंने उनकी ये आदत 
जल्दी नोट करी थी .

कसकर   फिर तीनों को 
अच्छी डांट लगाई,
रखो साफ सफाई 
यही बात समझाई .

तीनों ने प्रॉमिस की उनसे 
रखेंगें हम ध्यान   ,
जिससे होता हो प्रदूषण 
नहीं करेंगे काम .