फ़ॉलोअर

bal kavita-shikha kaushik लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
bal kavita-shikha kaushik लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 5 दिसंबर 2012

मम्मी क्यों थी डांट पिलाती ?


Cartoon_mouse : Cute cartoon mouse - vector illustration  Stock Photo

.





टिंकू चूहा करे शरारत ;
शैतानी की उसको आदत ,
मम्मी जब भी डांटे उसको ;
टिंकू को लगती वे आफत


एक दिन लेकर लम्बा डंडा
उसने चारो और घुमाया ,
टकराया दीवार से जाकर
धक्का खा वो संभल न पाया .


 लगी चोट फिर नाक पर आगे ,
खून निकल कर बाहर आया ,
दर्द हुआ फिर बड़ी जोर से ,
रोकर टिंकू था चिल्लाया .


 पापा डॉक्टर बुलाकर लाये ,
डॉक्टर ने मरहम लगाया ,
मम्मी क्यों थी डांट पिलाती ?
आज उसकी समझ में आया !!
                                 शिखा कौशिक 'नूतन '


गुरुवार, 24 नवंबर 2011

सूरज चाचा रोज सुबह तुम हमें जगाने आते हो


     
सूरज चाचा रोज सुबह तुम 
 हमें जगाने आते हो ;
किरण बुआ के उजियारे से 
सारा जग चमकाते हो .
काले काले अंधियारे से 
खो जाती हैं सभी दिशाएं ;
मेरे जैसे नन्हे बच्चे 
माँ से लिपट-चिपट सो जाये 
तुम आकर के अंधकार का 
सारा दंभ मिटाते हो .
सूरज चाचा रोज सुबह 
तुम हमें जगाने आते हो !
शीतकाल में धूप सेंककर 
कितना अच्छा लगता है !
खील-बताशे ;गन्ना गुड भी 
साथ साथ में चलता है ,
तुम ही हो जो क्रूर शीत से 
आकर हमें बचाते हो .
सूरज चाचा रोज सुबह 
तुम हमें जगाने आते हो .

                                 शिखा कौशिक 
[sabhi photo google se sabhar ]