फ़ॉलोअर

song doll marriage shikha kaushik लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
song doll marriage shikha kaushik लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 15 जुलाई 2012

मम्मी हम भी गुडिया की शादी रचायेंगें !


मम्मी  हम भी गुडिया की शादी   रचायेंगें !


Marriage : Illustration of a Groom Lifting His Bride's Veil Stock PhotoDoll : Chinese wedding bride and bridegroom figurines on white backgroundMarriage : an illustration of an asian wedding with a man and woman dressed in saree and salwar kameez with intricate designs on a gold background Stock Photo
मम्मी  हम भी गुडिया की शादी   रचायेंगें    ;
गुड्डे के घर जायेंगें रिश्ता तय   कर आयेंगें ,
मम्मी   हम भी गुडिया की शादी  रचायेंगें    .
पंडित जी से दिन  निश्चित करायेंगें ;
सबको बुलाने को कार्ड भी छापवएंगें .
मम्मी हम भी .......
Doll : vintage doll portrait detail Stock PhotoMarriage : illustration of a a boy and a girl on a white backgroundMarriage : an illustration of an asian wedding with a man and woman dressed in saree and salwar kameez with intricate designs on a gold background Stock Photo शादी के दिन  सारे  घर को  सजायेंगें   ;
मंडप  बनायेंगें.....बंदरवार लगायेंगें .
मम्मी हम भी .....
बारात जब द्वारे पर आएगी ; 
आरती उतार कर तिलक लगायेंगें .
मम्मी हम भी ....
Marriage : Marriage Advice and Tips of a Successful One
जलपान में उनको  कॉफ़ी पिलायेंगें ;  
कोल्ड  ड्रिंक  टिक्की समोसा खिलायेंगें  .
मम्मी हम भी ...
गुडिया को सुन्दर सी दुल्हन बनायेंगें ;
नेट  वाला लहगा उसको  पहनायेंगें .
मम्मी हम भी ....
Marriage : Wedding arch with flowers decoration on the beachMarriage :  Illustration of a pretty girl readying for weddingMarriage :  Illustration of a pretty girl readying for wedding
वर माला जब एक दूजे को डालेंगें 
पुष्पवर्षा कर हम ताली बजायेंगें  .
मम्मी हम भी ...
भोजन में पूरी कचौड़ी परोसेंगें  ;
खीर हलवा रसगुल्ला  साथ में खिलायेंगें 
मम्मी हम भी ...
Marriage : Two rings in a box and two candles over red backgroundDoll : Japanese Hina Dolls
मंडप में जब उनके  फेरे  पड़ेंगें  ;
गुड्डे  के जूते चोरी करवायेंगें .
मम्मी हम भी ....
जूतों के बदले में नेग  कमायेंगें  ;
नाचेंगें  झूमेंगें धूम मचायेंगें .
मम्मी हम भी ...
फिर  जब गुडिया की होगी विदाई ;
गले लगाकर आंसू बहायेंगें .
मम्मी हम भी ...
                              
Marriage : couple go on honeymoon with his motorcycle decorated for the wedding                                                   शिखा कौशिक